Cement Sariya Taza Bhav : देशभर में नई GST दरें लागू होने के बाद निर्माण सामग्रियों के बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सरिया, सीमेंट, बालू और गिट्टी के दामों में अचानक गिरावट आने से मकान बनाने की सोच रहे लोगों और ठेकेदारों को बड़ी राहत मिली है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, नए टैक्स स्ट्रक्चर के बाद लागत में कमी दिखने लगी है, जिसका सीधा असर रेट्स पर पड़ा है।
करीब एक महीने से लगातार बढ़ रहे दामों में नई GST लागू होते ही नरमी आई है। कई राज्यों की प्रमुख मंडियों से मिली जानकारी के अनुसार सरिया की कीमतें नीचे आई हैं, जबकि सीमेंट के भाव भी अब पहले के मुकाबले काफी संतुलित हो गए हैं। इसके साथ ही बालू और गिट्टी जैसे बेसिक मटीरियल्स में भी कमी दर्ज की गई है, जिससे निर्माण कार्य की कुल लागत काफी कम होने वाली है।
आज के ताज़ा सरिया रेट
- TMT सरिया 12mm: ₹52,000 – ₹57,500 प्रति टन
- 8mm सरिया: ₹54,000 – ₹59,000 प्रति टन
- 16mm सरिया: ₹50,500 – ₹55,500 प्रति टन
यह भी पढ़े : Mustered Cake Updated Price : सरसों खल के आज के ताज़ा भाव देखें, नई रेट अभी-अभी खुली

आज के ताज़ा सीमेंट रेट (प्रमुख ब्रांड)
- Ultratech Cement: ₹355 – ₹390 प्रति बैग
- Ambuja Cement: ₹340 – ₹375 प्रति बैग
- ACC Cement: ₹345 – ₹380 प्रति बैग
आज के ताज़ा बालू (Sand) रेट
- नदी की रेत: ₹45 – ₹65 प्रति घन फुट
- खदान (माइनिंग) रेत: ₹35 – ₹55 प्रति घन फुट
आज के ताज़ा गिट्टी (Aggregate) रेट
- 10mm गिट्टी: ₹45 – ₹55 प्रति घन फुट
- 20mm गिट्टी: ₹40 – ₹50 प्रति घन फुट
- 40mm गिट्टी: ₹35 – ₹45 प्रति घन फुट
आगे क्या होंगे दाम?
निर्माण बाजार से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में कीमतें और नीचे आ सकती हैं यदि GST के बाद ट्रांसपोर्टेशन और रॉ मटीरियल के खर्चों पर और राहत मिलती है। फिलहाल, मौजूदा गिरावट से घर बनाने वाले लोगों की जेब को बड़ी राहत मिली है।